- Hindi News
- छह दिन बाद भी नहीं लगा अधेड़ की हत्या का सुराग
छह दिन बाद भी नहीं लगा अधेड़ की हत्या का सुराग
डबरा - ग्राम खजुरियाई में हुई अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस छह दिन बाद भी खाली हाथ है। पुलिस न तो हत्या के कारणों का पता कर पाई है और न ही हत्यारों के बारे में कोई सुराग लगा पाई है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले के सुलझाने के लिए मृतक के परिजनों के साथ संदेहियों से पूछताछ की गई है, साथ ही कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है । जिससे मामले की तह तक जाया जा सके।
नगर के 10 किलोमीटर दूर ग्राम खजुरियाई में 22 जनवरी की रात कश्मीर सिंह ((55)) पुत्र करतार सिंह सिख निवासी ग्राम खजुरियाई की उनके ही मकान में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी । हत्या के बाद पुलिस ने कुछ संदेहियों से पूछताछ भी की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। टी आई जीतेंद्र नगाइच ने बताया कि हत्या किन कारणों से की गई इसके लिए फिलहाल परिजन से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।