पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह घंटे बिजली सप्लाई रही ठप

छह घंटे बिजली सप्लाई रही ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - डबरा
मेंटेनेंस कार्य के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कई घंटों की बिजली कटौती की जा रही है। बुधवार को भी डबरा, भितरवार, पिछोर, टेकनपुर क्षेत्र में छह घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। सुबह आठ बजे से गई बिजली दोपहर दो बजे के बाद ही आ सकी। सुबह के समय बिजली के जाने के कारण लोगों को पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं बिजली से संचालित उद्योग-धंधे भी दोपहर दो बजे के बाद ही शुरू हो सके। हालांकि दोपहर दो बजे बिजली आने के बाद भी देर शाम तक रुक-रुककर बिजली की आवाजाही बनीं रही। जिससे लोगों को परेशानी हुई।
आज जवाहरगंज फीडर पर चार घंटे की कटौती: 11 केवी फीडर पर री-कंडटिंग कार्य के चलते गुरुवार 30 जनवरी को जवाहरगंज फीडर से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। असिस्टेंट इंजीनियर दीपक मिश्रा ने बताया कि जवाहरगंज फीडर के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मणपुरा, प्रेमनगर, चीनौर रोड आदि क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।