महिला के साथ की मारपीट
बिलौआ - ग्राम जौरासी के हार में मंगलवार शाम के समय एक व्यक्ति ने एक महिला की मारपीट कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी फूलवती पत्नी राजेश सपेरा निवासी सपेरा बस्ती जौरासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि शाम के समय वह खेतों में काम कर रही थी, तभी आरोपी मा नू सपेरा ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।