रास्ता रोककर मारपीट, फिर दी धमकी
डबरा - नगर के सराफा बाजार में मंगला स्कूल रोड पर बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ऋषभ पुत्र सतीश सोनी निवासी गोवर्धन मार्केट, सराफा बाजार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सराफा बाजार में किसी काम से जा रहा था, तभी आरोपी अविनाश व उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर उनका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। साथ ही से जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।