पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अपने गांव जा रहे युवक की उसी से कुचलकर मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने गांव जा रहे युवक की उसी से कुचलकर मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - डबरा
तेजी से ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते हुए जा रहे एक युवक का संतुलन बिगड़ा और वह उछलकर सड़क पर गिर गया। उसी ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहिया से कुचलकर युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात की दतिया रोड पर हरीपुर गांव के पास हुई। मृतक युवक डबरा कृषि उपज मंडी में धान बेचकर दतिया के भऊआपुरा स्थित अपने घर वापस जा रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दतिया जिले के भऊआपुरा गांव का रहने वाला घनश्याम किरार ((35)) पुत्र गुंदे सिंह किरार बुधवार को डबरा कृषि उपज मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान बेचने आया था। बुधवार की रात 11 बजे वह धान बेचकर अपने गांव वापस जा रहा था। ट्रैक्टर वह स्वयं चला रहा था। हरीपुर गांव के पास घनश्याम का ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही वह ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया और पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को ट्राली के नीचे से निकाला और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।