पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीनू के अनुसार नहीं दे रहे मध्याह्न भोजन

मीनू के अनुसार नहीं दे रहे मध्याह्न भोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - डबरा
स्कूलों में बच्चों को मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा। गुरुवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी ((बीईओ)) रामगोपाल रोरिया ने स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई जगह स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने ही मध्याह्न भोजन के संबंध में शिकायतें की। छपरा के स्कूल में महिला शिक्षक भी अनुपस्थित मिली। बीईओ श्री रोरिया ने आगे की कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ((डीईओ)) को रिपोर्ट भेज दी है।
बीईओ रामगोपाल रोरिया जब छपरा गांव के शासकीय हाईस्कूल छपरा में पहुंचे तो यहां महिला शिक्षक रश्मि गुप्ता अनुपस्थित मिलीं। स्कूल में छात्रों की संख्या भी कम मिली। जनकपुर के प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक रंजीत रामभगत ने बीईओ को बताया कि स्कूल में बच्चों को मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा। इसी प्रकार की शिकायत बाबूपुर के मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक भगवान सिंह कुशवाह ने भी की। निरीक्षण के दौरान बीईओ को प्राइमरी स्कूल छपरा, प्राइमरी स्कूल गतारी, प्राइमरी स्कूल कैथौदा में छात्रों की संख्या कम मिली।
बीईओ रामगोपाल रोरिया ने बताया कि निरीक्षण के बाद पूरी रिपोर्ट बनाकर आगे की कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी है।