पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को किया याद

पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को किया याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - डबरा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद आदिवासी दफाई में फल भी बांटे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, राजू गुप्ता, कृषि उपज मंडी समिति सदस्य वृंदावन कोरी, घनश्याम भार्गव आदि उपस्थित थे।
भितरवार में विचारगोष्ठी आयोजित: भितरवार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेता रामसिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। इस अवसर पर रामकुमार श्रीवास्तव, सुदामा खटीक आदि उपस्थित थे।
चीनौर में किया याद: चीनौर में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवेंद्र शर्मा, सरदार हरमीत सिंह, रतन सिंह गुर्जर आदि उपस्थित थे।



बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

आईआईपीएस स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन धारण किया।