पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता पुत्र पर हमला करने वालों का नहीं लगा सुराग

पिता-पुत्र पर हमला करने वालों का नहीं लगा सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - डबरा
शीतला माता मंदिर रोड पर शिवनगर के पास बुधवार को पिता-पुत्र पर हमला करने वालों को अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। गुरुवार को भी पुलिस ने कुछ संदेहियों से पूछताछ की लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी।
ज्ञात हो कि ग्राम गढ़ाजर निवासी रामजी सिंह ((55)) बेटे हीरा सिंह के साथ बुधवार शाम करीब पांच बजे बाइक से ग्वालियर से अपने गांव गढ़ाजर आ रहे थे। शीतला मंदिर रोड पर शिवनगर के पास तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन पर फायर कर दिए। इसमें रामजी सिंह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस हमलावरों का पता नहीं कर सकी। आंतरी थाना प्रभारी उमेश मिश्रा का कहना है कि कुछ संदेहियों से पूछताछ की गई है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।