- Hindi News
- बधाई मांगने पर किन्नरों में विवाद और मारपीट
बधाई मांगने पर किन्नरों में विवाद और मारपीट
डबरा - शादी समारोह में बधाई मांगने पर गुरुवार को किन्नरों के दो पक्षों में विवाद हो गया और किन्नरों ने एक-दूसरे की मारपीट कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किन्नर सोनू बाई ((32)) और किन्नर सिमरन ((32)) के बीच कस्बे के बड़ा बाजार में शादी समारोह में बधाई मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद का कारण एक-दूसरे के इलाके में बधाई मांगना था। विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने किन्नर सोनू बाई की शिकायत पर किन्नर मजीदा बाई, सिमरन बाई और मस्तराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, किन्नर सिमरन की शिकायत पर किन्नर सोनू, राज बाई, नेहा बाई, सुनीता बाई निवासी इंदरगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।