पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब के लिए रुपए मांगे, मना किया तो मारपीट की और तान दिया कट्टा

शराब के लिए रुपए मांगे, मना किया तो मारपीट की और तान दिया कट्टा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - डबरा
नगर के सराफा बाजार में गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे चार युवकों ने एक युवक से शराब के लिए रुपए मांगे। जब उसने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट करते हुए कट्टा तान दिया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने कट्टा तान रहे युवक को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार ऊषा कॉलोनी के पास रहने वाले पियूष मिश्रा ((२०)) पुत्र राजेंद्र मिश्रा गुरुवार की दोपहर सराफा बाजार में आया था। तभी अनुराग दुबे, सौरभ दुबे, नितिन दुबे और हरीश रावत आए और उससे शराब के लिए रुपए मांगने लगे। जब उसने रुपए देने से मना किया तो चारों आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी। इस दौरान नितिन दुबे ने उस पर कट्टा तान दिया। तभी आसपास मौजूद लोगों ने नितिन को मौके पर ही पकड़ लिया। बाद में इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने फरियादी पियूष मिश्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।