- Hindi News
- मोकड़ी में गिरी फीडर सेपरेशन लाइन, हादसे की आशंका
मोकड़ी में गिरी फीडर सेपरेशन लाइन, हादसे की आशंका
भास्कर संवाददाता. - मनासा
तेज हवा के साथ हुई बारिश से मोकड़ी में फीडर सेपरेशन लाइन धराशायी हो गई। सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर और पोल गिर गए तो कहीं पोल झुक गए। झुकी लाइनों से लोगों को खतरा है। लोकेंद्रसिंह चंद्रावत ने बताया बताया फीडर सेपरेशन लाइन डालने में लापरवाही की गई। एक-दो फीट के गड्ढे खोदकर पोल लगा दिए। ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए लगाए पोल के गड्ढों की गहराई भी कम थी। दो दिन से हो रही बारिश से पूरे गांव में बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर झुक गए। झुकी लाइनों के नीचे से लोग गुजर रहे हैं और खतरा मंडरा रहा है।कुछ पोल गिर गए हैं और बिजली सप्लाई कट गई है। ग्रामीणों ने बिजली वितरण कंपनी से लाइनों को ठीक कराने की मांग की। कंपनी के कार्यपालन यंत्री आरके सिंह का कहना मोकड़ी में बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर को ठीक कराया जाएगा। विभाग की टीम भेजी जाएगी।
सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर भी झुक गया है।
लाइन गिरने से बिजली के पोल इस तरह झुक गए हैं।