- Hindi News
- पांच थानों में लगे सीसीटीवी कैमरेदो सप्ताह में सभी थानों में लग जाएंगे कैमरे, इनसे वाइस रिकॉर्डि
पांच थानों में लगे सीसीटीवी कैमरेदो सप्ताह में सभी थानों में लग जाएंगे कैमरे, इनसे वाइस रिकॉर्डिंग भी होगी
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
माणकचौक थाने में हंगामे के बाद थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तेज हो गया है। बिलपांक, नामली व शहर के तीनों थानों में कैमरे लगाए जा चुके हैं।
एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कैमरे थाने के बाहर, टीआई, हेड मुहर्रिर और विवेचना कक्ष में लगाए गए हैं। आलोट- जावरा के थानों के बाद बाजना बस स्टैंड, सैलाना बस स्टैंड, जावरा फाटक व फव्वारा चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। दो सप्ताह में जिले के सभी थानों पर कैमरे लगा दिए जाएंगे। एएसपी ने बताया थाने के बाहर नाइटविजन कैमरे लगेंगे। सभी कैमरों से
वाइस रिकॉर्डिंग भी होगी। मॉनीटरिंग थाना प्रभारी के कक्ष में रखे मॉनीटर से होगी।
हैंडीकेम भी देंगे
एएसपी ने बताया तीन मोबाइल वैन भी सीसीटीवी कैमरे से सुसज्जित की हैं। 9 हैंडीकेम भी आए हैं। हैंडीकेम घटना की रिकॉर्डिंग के
लिए थानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
नामली, बिलपांक और शहर के तीन थाने जुड़े
नामली, बिलपांक और शहर के तीनों थानों के कैमरे इंटरनेट के जरिये एसपी व एएसपी के मोबाइल से कनेक्ट किए गए हैं। अन्य थानों के कैमरे भी इसी तरह मोबाइल से कनेक्ट रहेंगे। चौराहों के कैमरे पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेंगे।
सीधे नजर रखेंगे
माणकचौक थाने में कैमरे की ट्रायल लेते हुए। इनसेट- थाने के बरामदे में लगा कैमरा।