मैजिक फिसली और अटक गई
रतलाम. जावरा फाटक अंडरब्रिज के पास से स्टेशन जा रही मैजिक बुधवार शाम करीब 7.30 बजे फिसल कर गड्ढे में अटक गई। गनीमत रही कि सवारी नहीं थी वरना हादसा बड़ा हो सकता था। रात 9.15 बजे ट्रैक्टर से खींचकर मैजिक को बाहर निकाला गया। दरअसल अंडरब्रिज की दीवार बनाने के बाद यहां पीली मिट्टी डाल दी है। बारिश से कीचड़ होने के कारण फव्वारा चौक से स्टेशन की तरफ जाने वाले वाहन फिसल रहे हैं।