पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड के लिए ले रहे रुपए, शिकायत

आधार कार्ड के लिए ले रहे रुपए, शिकायत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - मनासा
नगर परिषद कार्यालय के पास आधार कार्ड केंद्र पर कर्मचारी लोगों से रुपए लिए जा रहे हैं। हर व्यक्ति से १० से २० रुपए लिए जा रहे हैं। यह शिकायत चंद्रशेखर तिवारी ने तहसीलदार अनिल दुबे से की। केंद्र पर आई छायाबाई, शिवरतन महाराज और सोनू ने बताया कर्मचारी राशि की रसीद भी नहीं दे रहे। मामले में खाद्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है। तहसीलदार से भी शिकायत की है। केंद्र संचालक महेश व्यास से इस बारे में पूछा तो उन्होंने भी रुपए लेने की बात स्वीकारी। लेकिन रुपए किस बात के ले रहे यह नहीं बताया। तहसीलदार दुबे का कहना है मामले में कार्रवाई की जाएगी।