पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब रजिस्ट्रार शुक्ला का तबादला

सब रजिस्ट्रार शुक्ला का तबादला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - मनासा
विवादों के बाद आखिरकार गुरुवार को सब रजिस्ट्रार ब्रजेंद्र शुक्ला का तबादला नीमच हो गया। उनके स्थान पर नए सब रजिस्ट्रार हीरालाल वर्मा ने ज्वाइन कर लिया। वकीलों ने धरना खत्म कर दिया है।
वकील सुभाष मालवीय व सब रजिस्ट्रार ब्रजेंद्र शुक्ला के बीच मारपीट के बाद वकीलों ने धरना शुरू कर दिया था।वकीलों की मांग थी कि सब रजिस्ट्रार को हटाया जाए।बुधवार देररात शुक्ला का तबादला नीमच कर दिया गया। गुरुवार सुबह उन्होंने नीमच में ज्वाइन कर लिया। मनासा में हीरालाल वर्मा ने नए सब रजिस्ट्रार के रूप में ज्वाइन किया। वकीलों ने शुक्ला के कार्यकाल में रजिस्ट्रियों की जांच और वकीलों पर दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग की। धरना स्थल पर विधायक कैलाश चावला पहुंचे। उन्होंने कहा सब रजिस्ट्रार को हटा दिया है। उसके कार्यकाल की जांच कराई जाएगी।
विधायक के आश्वासन के बाद भी वकील नहीं माने और उन्होंने बार में अलग से चर्चा की। विधायक से लिखित आश्वासन लेने, उच्चाधिकारियों से धरना स्थल पर आकर चर्चा करने, केस वापस लेने और शुक्ला के निलंबन की मांग की। विधायक ने कहा मैं आपको आश्वासन दे रहा हूं, इसके बाद भी आपको उच्चाधिकारियों से चर्चा करनी है तो ठीक है। आखिरकार वकीलों ने धरना खत्म कर दिया। अध्यक्ष सुनील यजुर्वेदी ने बताया हमारी मांगें मान ली गई हैं। हम धरना खत्म कर रहे हैं।