किसानों ने की मुआवजे की मांग
भास्कर संवाददाता - मनासा
मावठे से क्षेत्र में फसलों में भारी नुकसान हुआ। किसानों ने गुरुवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की। सुबह तहसील कार्यालय में किसानों की भीड़ रही। हर कोई तहसीलदार अनिल दुबे को ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग कर रहा था। रायपुरिया के सत्यनारायण रेबारी, नरसिंह रेबारी, घीसालाल रावत और गिरधर रेबारी ने ज्ञापन देकर बताया गेहूं, इसबगोल, धनिया और मैथी की फसल पूरी तरह खराब हो गई। किरपुरिया के अमरसिंह, केशुराम, बद्रीलाल और जयसिंह ने मुआवजे की मांग की। गांगनियाखेड़ी के जयसिंह, हरीशचंद, जगननाथ, राधेश्याम, भेरूलाल, मांगीलाल, हीरालाल, मोतीलाल, छगनलाल, रामनिवास, राजाराम और गोपाल ने एसडीएम नेहा भारतीय के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जालीनेर के बसंतीलाल गुर्जर, भगतराम गुर्जर और राधेश्याम गुर्जर ने नुकसान का आकलन कराने की मांग की। तहसीलदार ने बताया पटवारियों को भेजकर स्थिति दिखवाएंगे।
तहसीलदार को ज्ञापन देने आए किसान।