पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रिपल एसएम के फॉर्म में आपत्तिजनक शब्द

ट्रिपल एसएम के फॉर्म में आपत्तिजनक शब्द

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
नगरपालिका के समग्र सामाजिक सुरक्षा सर्वे के फॉर्म में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया जा रहा है।
नपा ने समग्र सामाजिक सुरक्षा सर्वे के लिए शहर में शिविर लगाए हैं। सर्वे फॉर्म में आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं। फॉर्म में दलित समाज के लोगों ने शब्द देखे तो आक्रोश जताया। यादव समाज के वरिष्ठ रमेश प्लास, यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश कर्णिक, यादव क्रेजियर ग्रुप के सूरज यादव, अजय यादव, सोनू खुआर, कृष्णाज ग्रुप के संजय यादव, मनीष व्यास, जसवंत जयंत, गुलजार खुंआर और मनीष प्लास ने शिविर स्थल पर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा ने भी आपत्ति जताई। सफाई मजदूर कांग्रेस, वाल्मीकि समाज ने भी आपत्ति ली।
बहुत गंदा मजाक-कांग्रेस के दलित नेता प्रभुलाल चंदेल, महेश वीरवाल, मदनलाल सोनकर, राज प्लास, गजेंद्र यादव ने कहा मप्र सरकार ने दलितों से बेहद गंदा मजाक किया।
भाजपा ने जताई आपत्ति-भाजपा जिला महामंत्री हेमंत हरित, रूपेंद्र लोक्स, मुकेश सिसौदिया, पार्षद मुरली कुंगर, मधुबाला सिसौदिया, रवि गोयल ने आपत्ति जताई। उन्होंने मामले को विधायक से अवगत कराकर संशोधन की मांग की।