पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखों की लागत से बनेगी देवी मंदिर की सुरक्षा दीवार

लाखों की लागत से बनेगी देवी मंदिर की सुरक्षा दीवार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - मनासा/आंत्री
आंत्री के देवी मंदिर की सुरक्षा दीवार का निर्माण जल्द होगा। इस संबंध में मंदिर समिति ने योजना बनाई है। जल्द बैठक बुलाई जाएगी। इसमें दीवार निर्माण को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
आंत्रीमाताजी में प्रसिद्ध देवी मंदिर की सुरक्षा दीवार डेढ़ साल पहले गिर गई थी। मंदिर समिति ने दीवार निर्माण की योजना बनाई। मंदिर की दानपेटी से राशि निकालने के लिए आवेदन दिए लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में भास्कर ने समस्या को प्रमुखता से उठाया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मंदिर की दानपेटी से निकली करीब ४ लाख की राशि बैंक में जमा है। राशि निकालने के लिए प्रशासन को आवेदन दिया है। दीवार के लिए करीब १० लाख ६४ हजार का एस्टीमेट बनाकर दिया है। प्रबंधन के भारतसिंह राठौर का कहना है हमने कई बार प्रशासन को अगवत कराया लेकिन आज तक दानपेटी का रुपया नहीं मिला। राशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। एसडीएम नेहा भारतीय ने बताया मंदिर की सुरक्षा दीवार के निर्माण का प्रस्ताव तहसीलदार के पास आया है। मंदिर की दशा सुधारने के लिए मंदिर समिति की बैठक बुलाएंगे।




भास्कर ने उठाई थी परेशानी

सुरक्षा दीवार को लेकर भास्कर ने श्रद्धालुओं की परेशानी प्रशासन के सामने रखी। नवरात्रि और मेले में मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा की व्यवस्थाएं की थी। लेकिन समस्या का स्थायी हल नहीं हो पाया। एसडीएम ने समस्या के हल की बात कही।

आंत्री का प्रसिद्ध देवी मंदिर। इनसेट- मंदिर में स्थित मां की प्रतिमा।