पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्याशाला मैदान में होगा मुख्य समारोह

कन्याशाला मैदान में होगा मुख्य समारोह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - मनासा
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कन्याशाला मैदान होगा। पहले समारोह उत्कृ़ष्ट स्कूल मैदान पर होना था लेकिन बारिश के चलते आयोजन स्थल बदलना पड़ा।
तहसीलदार अनिल दुबे ने बताया उत्कृष्ट मैदान में बारिश का पानी जमा होने से कीचड़ हो गया। मैदान का निरीक्षण करने के बाद एसडीएम नेहा भारतीय और अधिकारियों ने आयोजन स्थल बदलने का निर्णय लिया। 26 जनवरी को सुबह रामपुरा नाके से रैली निकलेगी। कन्याशाला
मैदान पर मुख्य समारोह होगा। सुबह 9 बजे झंडावंदन किया जाएगा।
एक शाम देश के नाम कल
मनासा - गणतंत्र दिवस पर भारत विकास परिषद एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसमें संस्था आलाप के साथ सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक सुनील झंवर, पंकज सोनी मामा और वरुण इंद्रानी ने बताया कार्यक्रम गांधी चौक पर शाम 7.30 बजे होगा। इसमें संतश्री स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज और विधायक कैलाश चावला अतिथि होंगे।
भाजयुमो लगाएगा नमो टी स्टॉल
मनासा - गणतंत्र दिवस पर भाजयुमो मंडल सुबह 11 बजे रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर नमो टी स्टॉल लगाएगा। अध्यक्ष मुकेश डांगी ने बताया टी स्टॉल का शुभारंभ विधायक कैलाश चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष मंगल पटवा, मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वदेव शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष बंशीलाल राठौर और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सज्जन शर्मा करेंगे।