कलशयात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा
भास्कर संवाददाता - मनासा
पिपल्याहाड़ी में शुक्रवार से सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। सुबह गांव में बैंड-बाजों के साथ कलशयात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे पाटीदार मोहल्ले में श्रद्धालु जुटे। बालिकाओं और महिलाओं ने सिर पर कलश उठाए। बैंड-बाजों के साथ कलशयात्रा शुरू हुई। गांव के मुख्य मार्गों से होकर कलशयात्रा कथा स्थल देवी मंदिर के पास पहुंची। यहां कलश स्थापना और पोथी पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा पोथी की आरती की। पहले दिन संतश्री भीमाशंकर शर्मा ने कहा श्रीमद् भागवत भगवान से मिलाने का माध्यम है। उन्होंने कथा का महत्व बताया। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।