पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार में तेज बारिश, सरदारपुर व देवास के चापड़ा में ओले

धार में तेज बारिश, सरदारपुर व देवास के चापड़ा में ओले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैटेलाइट डेस्क - इंदौर/मंदसौर

धार जिले में कई स्थानों पर लगातार तीसरे दिन मावठे के साथ ओले भी गिरे। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। देवास जिले के गांवों में तेज आंधी से कई घरों की चद्दरें उड़ गई। यहां भी बड़े ओले गिरे हैं। ओलावृष्टि से गेहूं, चना, लहसुन, टमाटर, प्याज की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है इससे दाना कमजोर व छोटा होगा।

मंदसौर, नीमच, रतलाम में दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवा चली। धार, राजगढ़, सरदारपुर, लेबड़, टांडा में कई बीघा क्षेत्र में फसलें आड़ी हो गईं। शेष - पेज ४ पर

आगे क्या : मौसम केंद्र निदेशक डीपी दुबे ने बताया कि गुजरात और राजस्थान पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात का प्रभाव अब मप्र में बेहद कम हुआ है। अब सिर्फ एक, पश्चिमी मप्र पर बना हुआ है। इस कारण शनिवार को भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाने के साथ ही बूंदा-बांदी हो सकती हैं। तापमान में भी गिरावट आने के आसार हंै।