पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में तोडफ़ोड़, सब्जियां फेंकी

दुकान में तोडफ़ोड़, सब्जियां फेंकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच. बस स्टैंड पर एक सब्जी विक्रेता की दुकान में कुछ लोगों ने तोडफ़ोड़ कर सब्जियां फेंक दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सब्जी विक्रेता राकेश धोबी ने बताया शनिवार सुबह मैं दुकान में सब्जियां रख रहा था। तभी पास की होटल के संतोष तंबोली और नन्नू तंबोली ने मुझे सरकारी जमीन पर दुकान लगाने से रोका। दोनों ने मेरे साथ मारपीट की। सारी सब्जियां व सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
सहयोग की चौपाल आज
नीमच. जनसहयोग की भावना से गठित संस्था ‘सहयोग’ की पांचवीं चौपाल रविवार को वार्ड नं.33, बंगला नं.59 कमल अग्रसेन भवन, चौकन्ना बालाजी के पास दोपहर 3 से 4 बजे तक होगी। जानकारी संस्था के किशोर जेवरिया ने दी।