- Hindi News
- अफीम पकडऩे गए नारकोटिक्स दल पर भादवामाता के पास हमला, ६ घायल
अफीम पकडऩे गए नारकोटिक्स दल पर भादवामाता के पास हमला, ६ घायल
भास्कर न्यूज. नीमच
भादवामाता में अफीम पकडऩे गए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के दल पर शनिवार रात करीब ९ बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमला उस समय हुआ जब दल दो तस्करों से ९ किलो अफीम जब्त कर गाड़ी में बैठा। एक तस्कर भाग निकला। दल उसे पकड़ता उससे पहले हमला हो गया। इसमें दो ड्राइवर सहित ६ लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया केंद्रीय नारकोटिक्स का दल अफीम के लिए भादवामाता के आसपास सर्चिंग कर रहा था। बाइक पर दो युवक दिखे। पूछताछ की तो एक के बैग से अफीम मिली। इसी दौरान एक आरोपी भागने लगा। उसे पकड़ते उससे पहले कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सीएसपी पंकज दीक्षित और थाना प्रभारी आरके व्यास व पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की। नारकोटिक्स विभाग ने मामले का खुलासा नहीं किया।
आरोपियों की तलाश जारी
॥भादवामाता में वारदात हुई है। नारकोटिक्स दल कार्रवाई करने गया था। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।॥
रूडोल्फ अल्वारेस,
एसपी नीमच।