- Hindi News
- मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ बिखरे बाना नृत्य के रंग
मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ बिखरे बाना नृत्य के रंग
भास्कर संवाददाता - मनासा
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में रविवार सुबह विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी तो युवाओं ने बाना नृत्य किया। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम नेहा भारतीय, तहसीलदार कार्यालय में तहसीलदार अनिल दुबे, जप में सीईओ एमएल आस्के, पीएचई में एसडीओ मनोहर पाटीदार, कृषि विभाग में एसडीओ महेश शर्मा, थाना परिसर में टीआई आरएस भदौरिया, नप में अध्यक्ष नीलिमा मारू ने झंडावंदन किया। 8 बजे रामपुरा नाके से प्रभातफेरी निकाली। भारतमाता के जयकारे लगाए। हाथों में तिरंगा लिए घुड़सवार चल रहे थे। प्रभातफेरी आयोजन स्थल पहुंची। जनपद पंचायत अध्यक्ष कविता डबकरा ने झंडावंदन किया और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों को नप और सामाजिक संस्थाओं ने पुरस्कृत किया।