पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘वीरांगना’बनेंगी युवतियां

‘वीरांगना’बनेंगी युवतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आत्मरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण 1 से
रतलाम - वीरांगना योजना में युवतियां व महिलाएं आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी। इन्हें जिला खेल व युवा कल्याण विभाग के विशेष प्रशिक्षण शिविर में शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। शिविर 1 से १५ फरवरी तक आनंद कॉलोनी स्थित नवीन कन्या स्कूल, जावरा के हेमराल्ड हायर सेकंडरी स्कूल व सैलाना के मॉडल स्कूल में लगेगा। इसमें 10 वर्ष से अधिक की बालिकाओं सहित युवतियां व महिलाएं शामिल होंगी। यह एसपी डॉ. जी.के. पाठक के मार्गदर्शन में लगेगा। इसमें मार्शल आर्ट, जूडो-कराते, ताइक्वांडो, कुश्ती की तकनीक सिखाएंगे। मनोवैज्ञानिक प्रशिक्षण के लिए सेमिनार लगेंगे। इसमें शिविरार्थियों को वीडियो क्लिप के जरिए विपरीत परिस्थितियों में साहस का परिचय देने वाली घटनाएं दिखाई जाएंगी। सामाजिक व कानूनी मुद्दों पर चर्चा होगी।