मनासा - उषागंज कॉलोनी के श्रीराम मंदिर से रविवार को साईं पालकी निकाली और भंडारा किया। सुबह 10 बजे मंदिर से पालकी यात्रा शुरू हुई। बैंड-बाजों के साथ पालकी रामपुरा मार्ग से होती हुई मंदिर पहुंची। लोगों ने जगह-जगह पूजन कर आरती उतारी। पूजन और आरती के बाद भंडारा हुआ। श्रद्धालु उमड़ पड़े।