पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीयों की रोशनी से जगमगाया मंदिर

दीयों की रोशनी से जगमगाया मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - मनासा
दीयों की रोशनी से गायत्री मंदिर जगमगा उठा। हरिद्वार शांतिकुंज से आए गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियों दी। महिलाओं ने दीपक से देवी की आरती उतारी। रात 8 बजे गायत्री मंदिर में धार्मिक आयोजन शुरू हुआ। शांतिकुंज से आए टोली नायक गोपीवल्लभ पाटीदार ने प्रज्ञा पुराण की कथा सुनाई। उन्होंने कहा प्रज्ञा पुराण मानव को जीवन का दर्शन देती है। जीवन पथ पर चलने के लिए उसका मार्ग प्रशस्त करती है। गायकों ने गायत्री मंत्रों का जाप व दीप यज्ञ किया। महाकाल की आहुतियां डाली। महिलाओं और पुरुषों ने देवी गायत्री की आरती कर प्रसादी का भोग लगाया। मोहनलाल अड़ावदिया, बंशीलाल कछावा, सूरज अड़ावदिया, अर्जुन अड़ावदिया, गोविंद सोनी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने शांतिकुंज से आए टोली नायक पाटीदार और सदस्यों को सम्मान किया।




दीपों से आरती करते श्रद्धालु। इनसेट-भजन गाते हरिद्वार से आई टोली के सदस्य।