संभाग केसरी का किया सम्मान
नागदा ग्रेसिम ने आरपीएस रतलाम को हराया
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
नेहरू स्टेडियम में रायसिंग सन क्रिकेट क्लब की अभा क्रिकेट ((सीजन बॉल)) स्पर्धा शुरू हुई। पहला मैच नागदा ग्रेसिम व आरपीएस रतलाम में हुआ। नागदा ग्रेसिम ने 20 ओवर में 160 रन बनाए। पलाश ने 74 रन बनाए। आरपीएस 75 रनों पर आलआउट हो गई। बुधवार को मंदसौर व जीआरआई रतलाम व जांबाज क्रिकेट क्लब रतलाम व उज्जैन के बीच मैच होगा। मुख्य अतिथि भाजयुमो अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला क्रिकेट संघ उपाध्यक्ष वासिफ काजी, अभय काबरा थे।
सिंधु सभा ने मनाया
मिलन समारोह
रतलाम - भारतीय सिंधु सभा का गुंजन रेस्टोरेंट में मिलन समारोह हुआ। संभाग केसरी बनने पर मनीष डबरानी का सम्मान किया। मिलन समारोह में कविता, गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सेवा कार्यों की समीक्षा हुई। आनंद कृष्णानी, नरेंद्र ममतानी, एफएम धनवानी, राजेश गुरबानी, मुरली अवतानी, राजू परियानी, रमेश नाथानी, राधाकिशन आइलदासानी, आशा कुंगवानी, सपना नाथानी मौजूद थे।