पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने निकाली रैली, खेलों में दिखाया दम

विद्यार्थियों ने निकाली रैली, खेलों में दिखाया दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - मनासा
नगर में दो दिनी खेल चेतना मेले का शुभारंभ बुधवार को विद्यार्थियों की रैली से हुआ। बैंड-बाजों के साथ रैली निकली और खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
सुबह 8 बजे उत्कृष्ट स्कूल के मैदान में विद्यार्थी आना शुरू हो गए। आयोजक ने खेल रैली को हरी झंडी दी। बैंड-बाजों के साथ रैली सरकारी अस्पताल रोड, विजय स्तंभ चौक, अल्हेड़ गेट, गांधी चौक, उषागंज और जूनासाद होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। जगह-जगह रैली पर पुष्पवर्षा की गई और विद्यार्थियों का स्वागत किया। मेला स्थल पर ध्वजारोहण किया। अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मंगल पटवा, विधायक कैलाश चावला और मंडल अध्यक्ष सुनील यजुर्वेदी थे। मंच पर अतिथियों के साथ रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप और खेल मेला समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी मौजूद थे।काश्यप ने कहा खेलों से राष्ट्र निर्माण होता है और प्रतिभाएं निखरती हैं। हर विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करे और क्षेत्र का नाम रोशन करे। भाजपा जिलाध्यक्ष मंगल पटवा ने कहा पिछले सालों में मेले के माध्यम से कई प्रतिभाओं को पहचान मिली है। आज मेले में विद्यार्थियों की उपस्थिति इसका परिणाम है। चावला ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों पर भी पूरा ध्यान देने का आह्वान किया। यजुर्वेदी ने कहा खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्साकसी और कबड्डी स्पर्धाएं हुई।