दुर्घटना में पीडब्ल्यूडी एसडीओ घायल
भास्कर संवाददाता - मनासा
रामपुरा मार्ग पर हांसपुर फंटे पर बुधवार को वाहन पलटने से नीमच के पीडब्ल्यूडी एसडीओ घायल हो गए।ड्राइवर को भी चोट आई। पुलिस के अनुसार शाम 5 बजे एसडीओ पुरुषोत्तम गोयल मनासा से रामपुरा जा रहे थे। हांसपुर फंटे के पास एक बाइक सवार उनके वाहन बोलेरो ((एमपी44 सीए 2235)) के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। गोयल को नीमच रैफर किया।
सड़क किनारे पड़ा दुर्घटनाग्रस्त वाहन।