सिटी रिपोर्टर - मंदसौर सीतामऊ की ओर जा रही विजय लक्ष्मी बस ((एमपी 14 पी 0314)) हादड़ी के पास पलट गई। 7 यात्रियों को मामूली चोट आई। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ पर प्राथमिक उपचार किया। टीआई संतोष दूधी के अनुसार रात 8.30 बजे हुई इस घटना के एक गंभीर यात्री को रैफर किया है।