पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए,

सिटी पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए,

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - जावरा
फर्जी पावती बनाकर कोर्ट से आरोपियों को जमानत पर छुड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। दो आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।
सिटी टीआई अजय सारवान ने बताया दो लोग कोर्ट परिसर में फर्जी पावती से किसी को जमानत दिलाने आए हैं। कोर्ट परिसर से बालू बागरी ((५०)) एवं प्रभुलाल चंद्रवंशी ((५५)) दोनों निवासी डिगांव माली जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया। इनसे तीन पावतियां जब्त की जो एक ही खसरा नंबर की हैं। उन्होंने फर्जी पावती
से विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों को जमानत दिलाने की बात कबूली। इसके बदले इन्हें आरोपी पक्ष से राशि मिलती थी। दोनों मंदसौर, रतलाम जिले की विभिन्न कोर्ट में आरोपियों को जमानत दिलाने के लिए जाते थे।



फर्जी पावती से जमानत कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़