- Hindi News
- विभिन्न राज्यों की 25 टीमों के बीच होगा टक्कर
विभिन्न राज्यों की 25 टीमों के बीच होगा टक्कर
सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन शुरू
मनासा - घाणावार तेली समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन शुरू हो गया। समाज का सम्मेलन 3 मार्च को मनासा में होगा। विवाह समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र वाथरा ने बताया विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन किया जा रहा है। समिति वर-वधू को आलमारी, पलंग, बर्तन, चांदी के पाइजेब, अंगूठी, बिछड़ी, सोने का मंगलसूत्र और कपड़े दिए जाएंगे।
घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
रामपुरा - भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। एक वोट-एक नोट मांगेंगे। पार्टी के अभियान के लिए रामपुरा मंडल की वृहद बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। विभागीय संगठन मंत्री ब्रजेश चौरसिया, जिलाध्यक्ष मंगल पटवा, विधायक कैलाश चावला, करणसिंह परमाल, राधेश्याम मंडवारिया, यशवंत करेल, गोविंद सोनी, अयजविश्वास जोशी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।