पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता’

‘कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - मनासा
विद्यार्थियों को अनुशासन में रहना चाहिए। कड़ा अनुशासन और मेहनत सफलता के शिखर पर पहुंचाती है। पढ़ाई और खेल दोनों में प्रतिस्पर्धा रखें लेकिन कभी भी मन में प्रतिशोध की भावना नहीं आनी चाहिए।
यह बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्कर झंवर ने कही। वे खेल चेतना मेले के समापन समारोह में बोल रहे थे। समापन समारोह में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना कोचर और नगर परिषद उपाध्यक्ष मामा सोनी बतौर अतिथि मौजूद थे। अतिथि झंवर ने कहा खेल भावना से आगे बढ़ें। विद्यार्थी अपने क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन करें। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कोचर ने कहा बेटियां खेलों में नाम रोशन करें। प्रदेश सरकार ने बेटियां को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए। खेलों से व्यक्तित्व का विकास होता है। नई पहचान बनती है। परिषद उपाध्यक्ष सोनी ने कहा हमें खेल भावना से खेलों में भाग लेना चाहिए। मजबूत इरादों के साथ आगे बढऩा चाहिए। अतिथियों के मार्गदर्शन के बाद विजेताओं और उप विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी और खेल चेतना मेले के पदाधिकारी मौजूद थे।



पुरस्कार वितरण करते अतिथि।