पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामातंरण के लिए मांगे 50 हजार, पटवारी निलंबित

नामातंरण के लिए मांगे 50 हजार, पटवारी निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - मनासा
आंत्री के एक किसान से नामातंरण बंटवारा के लिए पटवारी ने 50 हजार रुपए मांगे। किसान ने शिकायत प्रशासन से की। एसडीएम नेहा भारतीय ने पटवारी को निलंबित कर दिया। पुरुषोत्तम देवधर ने 26 नवंबर 13 को पटवारी कमलकिशोर चौधरी से नामातंरण-बंटवारा के लिए कहा। पटवारी ने 50 हजार रुपए मांगे। देवधर ने बताया मेरे पास इतना रुपया नहीं था। मैंने उपज बेचकर 30 हजार रुपए जुटाए। दो लोगों से 10-10 हजार उधार लिए। गांव के हीरालाल माली, पप्पू मोदी के सामने चौधरी को 50 हजार दिए। इसके बाद भी पटवारी ने काम नहीं किया। गांव के विष्णुप्रसाद सेन से भी पटवारी ने 20 हजार लिए। परेशान किसानों ने आलाधिकारियों से शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सीमा मौर्य ने जांच की। इसमें पटवारी को दोषी पाया गया। एसडीएम ने बताया पटवारी को निलंबित कर दिया।