भाजपा नगर व दक्षिण मंडल की बैठक आज
नीमच - भाजपा नगर एवं दक्षिण मंडल की बैठक शुक्रवार को होगी। नगर मंडल की बैठक शाम 6 बजे तपोभूमि पर होगी। दक्षिण मंडल की बैठक सुबह 11 बजे हनुमान मंदिर जीरन में होगी। नगर मंडल की बैठक में विभागीय संगठन मंत्री ब्रजेश चौरसिया, विधायक दिलीपसिंह परिहार मार्गदर्शन देंगे। दक्षिण मंडल की बैठक में विधायक दिलीपसिंह परिहार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य करणसिंह परमाल, महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, प्रेमसिंह परिहार मार्गदर्शन देंगे।