पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत के रास्ते घुसे बदमाशों ने दो दुकानों को बनाया निशाना

छत के रास्ते घुसे बदमाशों ने दो दुकानों को बनाया निशाना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च नकदी सहित जेवरात पर किया हाथ साफ
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
छत के रास्ते घुस कर मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने दो दुकानों पर हाथ साफ किया। वारदात धानमंडी स्थित अनाज व सराफा दुकान में हुई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने धानमंडी स्थित सुनील पिता प्रभुलाल कोठारी की अनाज दुकान व नागेश्वर ज्वेलर्स पर धावा बोला। दोनों स्थानों पर बदमाश छत के रास्ते घुसे। अनाज दुकान में छत पर लगे दरवाजे को तोड़कर
दुकान में दाखिल हुए और गल्ले में रखे १५ हजार नकद व ८०० रुपए की चिल्लर ले गए। नागेश्वर ज्वेलर्स में बदमाश छत पर लगा टीन उखाड़कर घुसे और चांदी के आभूषण ले गए।
सिटी कोतवाली एसआई जितेंद्र गड़वाल ने बताया बदमाश एक ही दीवार से चढ़ कर दुकानों में घुसे हैं। चोरी के तरीके से लगता है कि वे दुकान से भली भांति परिचित थे। जांच जारी है।



चोरी गए माल की जानकारी देता सराफा व्यापारी।