पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार की टक्कर से बालक घायल

कार की टक्कर से बालक घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपलियामंडी - कार की टक्कर से बुधवार शाम एक बालक घायल हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घायल अवस्था में बालक को जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम ५ बजे काचरिया चंद्रावत निवासी राधेश्याम धनगर साइकिल से गांव जा रहा था। पिपलियामंडी मोड़ पर पीछे से आ रही कार ((आरजे ०९सीए३८९०)) ने टक्कर मार दी। घटना में बालक के पैर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया। पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।