पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों ने नहीं किया काम

वकीलों ने नहीं किया काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनासा में वकील पर प्रकरण दर्ज होने का जताया विरोध
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
नीमच जिले के मनासा में वकील सुभाष मालवीय के खिलाफ सब रजिस्ट्रार द्वारा दर्ज प्रकरण के विरोध में बुधवार को जिला अभिभाषक संघ सदस्य न्यायालयीन कार्यों से दूर रहे। कोर्ट में सन्नाटा रहा।
अभिभाषक संघ अध्यक्ष निर्मल जोशी, सचिव राजेंद्रसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष शांतिलाल सोनी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों ने घटना के प्रति रोष व्यक्त करते हुए न्यायालयीन कार्य नहीं किए। वकीलों के अनुसार पुलिस ने बिना जांच के वकील साथी पर प्रकरण दर्ज कर लिया जो अनुचित है। प्रकरण में सब रजिस्ट्रार की भूमिका की जांच के बाद ही कोई कदम उठाना था।



सूना कोर्ट परिसर।