दो दिन में पुताई नहीं तो होगी कार्रवाई
शिक्षा विभाग ने दिए स्कूलों को कड़े निर्देश
भास्कर संवाददाता - गरोठ
गणतंत्र दिवस तक स्कूलों की पुताई हो सकती है। शिक्षा विभाग ने सभी प्राचार्यों को दो दिन में पुताई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि गणतंत्र दिवस में भी केवल दो ही दिन हैं।
स्कूलों की पुताई के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी प्राचार्यों से चर्चा करने का कह रहे हैं। उन्होंने पुताई नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करने का भी कहा है। क्षेत्र के हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों की अब तक पुताई नहीं हुई जबकि इनकी पुताई नवंबर तक हो जानी चाहिए थी। जनवरी भी खत्म होने आया अब तक प्राचार्यों ने सुध नहीं ली थी।
बारिश ने बढ़ाई समस्याएं
प्राचार्यों ने बारिश और खराब मौसम का बहाना बनाया। हालांकि बारिश पिछले दो ही दिन हुई। इससे पहले पुताई हो सकती थी।
भास्कर ने किया था उजागर- प्राचार्यों और शिक्षा विभाग की लापरवाही को भास्कर ने २२ जनवरी के अंक में प्राथमिकता से प्रकाशित किया। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी चेते और पुताई करवाने की कवायद शुरू की।
॥सभी स्कूलों के प्राचार्यों को पुताई के निर्देश दिए हैं। यदि पुताई नहीं हुई तो कार्रवाई करेंगे।ञ्जञ्ज
नेमीचंद बोराना, बीईओ
२२ जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर