- Hindi News
- भानपुरा में गधे को मारने की बात पर चलीं तलवारें
भानपुरा में गधे को मारने की बात पर चलीं तलवारें
भास्कर संवाददाता. गरोठ
भानपुरा में गुरुवार सुबह ९ बजे गधे को मारने की बात पर दो परिवारों में तलवारें चल गईं। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी छह लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया।
टीआई एमएल पुरोहित के अनुसार कचहरी चौक में बाबूलाल पिता रामचंद्र धोबी के गधे को कमल पिता कन्हैयालाल धोबी के परिवार के सदस्य ने लकड़ी से मार दिया था। इस पर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दोनों तरफ से तलवारें निकल आई। एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें कमल, उसकी मां गंगाबाई और बहन पूनम घायल हो गई। बाबूलाल उसकी पत्नी मंजूबाई एवं पुत्र दिलीप घायल हो गया। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक-दूसरे के शिकायत पर सभी छह लोगों को आरोपी बनाया।
पत्नी को बड़े भाई के साथ मिलकर पीटा
गरोठ. भानपुरा थाने के पानड़ा में शराब पीकर एक व्यक्ति ने बड़े भाई के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। वारदात बुधवार रात ९ बजे हुई। पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया पानबाई अपने पति शांतिलाल पिता भेरूजी गुर्जर की शराब पीने की लत से परेशान थी। कुछ दिनों पहले उसने अपने भाईयों को इसकी शिकायत की थी। इससे नाराज शांतिलाल ने बड़े भाई कारूलाल के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी।
कब्जा छोडऩे का बोला तो पीटा
मंदसौर. जमीन से कब्जा छोडऩे के लिए कहा तो कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। मामला सीतामऊ थाने के मामटखेड़ा का है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया भगवान पिता नागूजी को रमेश पिता कालूराम, गंगाराम पिता नागूराम, प्रकाश पिता पन्नालाल, बगदीराम एवं कमलेश ने पिटा। उसके सिंचाई के पाइप तोड़ दिए। पुलिस ने बताया आरोपियों ने भगवान के खेत पर कब्जा कर रखा था। इसी बात पर विवाद हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
गरोठ - भानपुरा में गुरुवार सुबह ९ बजे गधे को मारने की बात पर दो परिवारों में तलवारें चल गईं। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी छह लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया। टीआई एमएल पुरोहित के अनुसार कचहरी चौक में बाबूलाल पिता रामचंद्र धोबी के गधे को कमल पिता कन्हैयालाल धोबी के परिवार के सदस्य ने लकड़ी से मार दिया था। इस पर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दोनों तरफ से तलवारें निकल आई। एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें कमल, उसकी मां गंगाबाई और बहन पूनम घायल हो गई। बाबूलाल उसकी पत्नी मंजूबाई एवं पुत्र दिलीप घायल हो गया। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक-दूसरे के शिकायत पर सभी छह लोगों को आरोपी बनाया।