रलायता से किशोर लापता, प्रकरण दर्ज
मंदसौर - रलायता निवासी किशोर बुधवार दोपहर से लापता है। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वायडी नगर पुलिस के अनुसार गुरुवार को भंवरलाल भांभी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेटा बंटी ((16)) बिना बताए घर से चला गया। रातभर तलाशा लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने बताया बंटी 10वीं में पढ़ रहा है। उसके पिता किसान हैं। खोजबीन शुरू कर दी है।
पत्नी को बड़े भाई के साथ मिलकर पीटा - गरोठ - भानपुरा थाने के पानड़ा में शराब पीकर एक व्यक्ति ने बड़े भाई के साथ मिलकर पत्नी को पीट दिया। वारदात बुधवार रात ९ बजे हुई। पुलिस ने बताया पानबाई अपने पति शांतिलाल पिता भेरूजी गुर्जर की शराब पीने की लत से परेशान थी। उसने अपने भाइयों को शिकायत की थी। नाराज शांतिलाल ने बड़े भाई कारूलाल के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी।