पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब के नशे में गले पर ब्लेड मारी

शराब के नशे में गले पर ब्लेड मारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर
एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने ही गले पर ब्लेड मार ली। गंभीर हालत में परिजन उसे सरकारी अस्पताल लाए। घटना बुधवार रात १२ बजे जमीदार
कॉलोनी की है। मामले में पिता ने ही थाने में पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने बताया जमीदार कॉलोनी निवासी पंकज पिता प्रहलाद महाजन ((३५)) रात शराब के नशे में घर पहुंचा। परिजन से विवाद के दौरान उसने आत्महत्या की इरादे से गले पर ब्लेड मार ली। प्रहलाद महाजन ने शिकायत में बताया वह छह महीने पहले भी ऐसा कर चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।



पिता ने कराई पुत्र के खिलाफ एफआईआर