पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक भिड़त में दो घायल

बाइक भिड़त में दो घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो जगह बाइक भिड़ी, पांच घायल
सिटी रिपोर्टर - मंदसौर/गरोठ
शुक्रवार को दो जगह बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं।
भानपुरा रोड पर बर्डिया इस्तमुरार के पास शुक्रवार शाम 5 बजे दो मोटरसाइकिलें आपस में भिड़ गईं। इसमें तीन लोग घायल हो गए। एक को जिला अस्पताल रैफर किया है। भानपुरा निवासी मांगीलाल वेद पत्नी सुमित्रा के साथ भानपुरा की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहे कैलाश पिता मांगीलाल हरिजन निवासी बर्डिया इस्तमुरार साथी बाबूलाल पिता रोड़लाल हरिजन के साथ आ रहा था।
मोटरसाइकिलें आपस में भिड़ गई। सूचना पर उन्हें 108 से सरकारी अस्पताल लाया गया। मांगीलाल वेद को गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रैफर किया। कैलाश और बाबूलाल को हल्की चोट होने पर उनका इलाज किया। पुलिस ने दोनों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इधर मंदसौर शहर में शिवना पुलिया पर दोपहर आमने-सामने हुई बाइक भिड़त में दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चौकी अनुसार घायलों में गांधीनगर निवासी गौरव ((15)) व डीगांव माली निवासी जगदीश पिता मोहनसिंह ((28)) है।