दूसरे दिन भी नहीं हुई खरीदी
ञ्च प्रभारी मंत्री को व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
सिटी रिपोर्टर. मंदसौर
दशपुर मंडी व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला प्रभारी मंत्री को खाद्य सुरक्षा कानून के विरोध में ज्ञापन सांैपा। व्यापारियों ने एक अन्य मांग रखी कि प्रदेश सरकार गेहूं की 5 करोड़ से अधिक की खरीदी पर 4 प्रतिशत टैक्स वसूलती है जिसे बंद करें।
अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन संघ का प्रतिनिधिमंडल संजय गांधी उद्यान में जिला प्रभारी मंत्री दीपक जोशी से मिला। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस प्रक्रिया में शामिल करने के निर्णय पर नाराजगी जताई। कानून के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद मसले पर मंत्री जोशी को अवगत कराया। प्रतिनिधि व पूर्व अध्यक्ष गजराज जैन ने बताया व्यापारियों पर कानून जबरन लादने के कारण राज्य के अन्य जिलों में मंडी कारोबार प्रभावित हो रहा है। मंडी से जुड़े कई लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। दशपुर मंडी व्यापारी संघ के प्रतिनिधि पुरुषोत्तम शिवानी ने बताया खाद्य सुरक्षा कानून में अनेक विसंगतियां हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार संशोधन प्रस्ताव विधानसभा में पारित करें। जब तक लाइसेंस की अनिवार्यता न हो। दाऊभाई विजयवर्गीय, दिलीप रांका, अरविंद बोथरा, सुभाष खंडेलवाल, राजेंद्र नाहर, दिनेश भंडारी, संजय मुरडिय़ा, मंडी में व्यापारी प्रतिनिधि सूरजमल अग्रवाल भी मौजूद थे।