पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवेदन पर क्या हुआ बताऊंगा

आवेदन पर क्या हुआ बताऊंगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. मंदसौर
शिक्षा राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी दीपक जोशी ने शनिवार को जनता दरबार लगाया। शिकायत लेकर पहुंचने वालों में व्यापारी, कर्मचारी संगठनों के नेता सहित पानी, बिजली, ड्रेनेज समस्या लेकर आए आम नागरिक थे।
संजय गांधी उद्यान सभागृह में एक घंटे चले जनता दरबार के बाद अफसरों से प्रभारी मंत्री ने कहा शिकायतकर्ता के घर कार्रवाई की जानकारी पहुंचे। मैं फीड बेक लूंगा। उन्होंने शुरुआत में कहा समस्या का वर्गीकरण होगा। हर समस्या पर नीतिगत निर्णय होगा यह आपसे वादा है। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने मंच से व्यवस्था का संचालन किया।



उम्मीदों के साथ सौंपे पत्र

विकलांग दिनेश चौधरी विकलांग छात्रावास की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने विकलांगों की समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा। जनता दरबार का समय सुबह 10.30 बजे था। सर्द हवा से बिगड़े मौसम में पौने ग्यारह बजे तक लोग नजर नहीं आए तो अफसरों की धड़कन बढ़ी। सभी मैदानी कर्मचारियों को कुर्सी पर बैठने का फरमान तक सुना दिया।

ञ्च अभिनंदन नगर सहित अन्य क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर अशोक नलवाया ने मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री योजना में कॉलोनी विकास की धीमी गति, निर्माण कार्यों की गड़बड़ी की शिकायत लेकर पहुंचे नलवाया ने कहा जनता दरबार का प्रयास अच्छा है। शिकायत पर कार्रवाई होना चाहिए।

ञ्च पति भेरूलाल की मृत्यु पर शिक्षा विभाग से पेंशन शुरू नहीं होने पर गंगाबाई ने शिकायत की। गंगाबाई ने बताया पति की मृत्यु 13 अगस्त 2003 को हुई थी। आज तक पेंशन प्रकरण अटका हुआ है।

ञ्च स्नेह नगर, अभिनंदन नगर, वल्लभ नगर, हाउसिंग कॉलोनी के लोग वैध-अवैध कॉलोनी की ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई जैसी समस्या लेकर पहुंचे।

ञ्च भूनिया खेड़ी के समीप कर्मचारी आवास के 70 भूखंड आवंटित नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंची जुबैदा खान ने कहा यह कई शासकीय कर्मचारियों का मामला है। 15 सालों से कर्मचारी भूखंड पाने की उम्मीद लगाए है। क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट बनाने से ये यह समस्या पैदा हुई है।

ञ्च बसस्टैंड के ठेला व्यापारी व गुमटी व्यापारी पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सुनील जैन के साथ आए व नपा के प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स निर्माण का समर्थन करते हुए उन्हें प्राथमिकता से दुकान आवंटित करने की मांग की।

ञ्च अध्यापक संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने जिलाध्यक्ष गजराजसिंह सिसौदिया के साथ सामूहिक रूप से मंच पर पहुंचकर शिक्षकों की समस्याओं का मांग-पत्र सौंपा।

विधानसभा चुनाव के बाद शहर में लगे पहले दरबार में सैकड़ों लोग समस्या बताने पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने सभी की शिकायतें सुनी और कहा कि आपको शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई संबंधित सूचना देकर बताएंगे। उन्होंने सभी को आश्वासन ही दिए। तत्काल किसी का समाधान नहीं हुआ।

सुनी समस्याएं -



प्रभारी मंत्री को शिकायत सुनाने लोगों की कतार लग गई।

मदारपुरा निवासी आशा नामक युवती के दो माह से लापता होने पर पुलिस की शिकायत लेकर ज्योति गौसर पहुंची। प्रभारी मंत्री ने कोतवाली थाना प्रभारी को सीधे मंच पर तलब कर लिया।