पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दावा झूठा, दर्ज हो प्रकरण

दावा झूठा, दर्ज हो प्रकरण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर. दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब का पिछले दिनों निधन हो गया। इस बीच खोजेमा कुतुबुद्दीन ने षडयंत्रपूर्वक डॉ. सैयदना साहब के उत्तराधिकारी होने का दावा रखा है जो झूठ है। सोशल नेटवर्किंग व विभिन्न संचार माध्यमों से दुष्प्रचार जारी है। इससे समाजजन की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। कार्रवाई की जाए। दाऊदी बोहरा समाज के मो. जैनुद्दीन, यूसुफ खेड़ीवाला, यूसुफ सीतामऊ वाला, मो. कुतुबुद्दीन ने बताया इस संबंध में शनिवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को धीरेंद्र पाराशर दिया। प्रतिलिपि प्रदेश सरकार के साथ महाराष्ट्र सरकार को भी भेजी है।



बोहरा समाजजन ने सौंपा ज्ञापन



नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते बोहरा समाजजन। फोटो भास्कर