‘खोया सम्मान पाने का लिया वचन’
सिटी रिपोर्टर. मंदसौर
भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक में प्रभारी मंत्री दीपक जोशी ने सर्किट हाउस संस्कृति से दूर, आम कार्यकर्ता के घर ठहरने का वादा करते हुए लोकसभा का खोया सम्मान वापस पाने का वचन लिया। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया,, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदनलाल राठौर, निहालचंद मालवीय, सुषमा आर्य, विधायक राजेश यादव, नपा अध्यक्ष कुसुम गुप्ता मौजूद थे।
सड़क, स्वास्थ्य का मुद्दा उठा, प्रभारी मंत्री जोशी द्वारा सर्किट हाउस पर ली पत्रकारवार्ता में नगर की बनने वाली सड़क, बिगड़ी स्वास्थ्य सेवा का मुद्दा उठा। प्रभारी मंत्री ने कहा जो गड़बड़ी है उसे सुधारेंगे। उन्होंने कहा सड़कों की खुद जांच कराएंगे। स्वास्थ्य सुविधा को लेकर बेहतर इंतजाम के प्रयास होंगे। अफीम की फसल को बीमा योजना में शामिल करने का प्रस्ताव जिला योजना समिति में पारित हुआ है। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज जैसी योजनाओं को शहर के विकास के लिए पूरा करने का योजना बनेगी।