ध्वजारोहण के बाद गूंजेंगे देशभक्ति गीत
सिटी रिपोर्टर. मंदसौर
गणतंत्र दिवस पर रविवार को कॉलेज मैदान में होने वाले मुख्य समारोह में देशभक्ति गीतों के साथ सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होगा। खाद्य एवं नागरिक
आपूर्ति मंत्री विजय शाह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। कॉलेज मैदान में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा बल, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक द्वारा परेड होगी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक जगदीश पाटिल करेंगे। इसमें सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी बायस व गल्र्स, स्कूली एनसीसी, रेडक्रास सहित 11 प्लाटून शामिल होंगी। गायत्री परिवार का महिला बैंड भी परेड शामिल रहेगा। समारोह में सात स्कूलों के बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास योजनाओं से जुड़ी झांकियां निकाली जाएगी।
व्यास का होगा सम्मान- मुख्य समारोह में जिला अभियोजन अधिकारी कैलाश व्यास का उत्कृष्ट कार्य के लिए मंत्री शाह सम्मान करेंगे। व्यास के अलावा उत्कृष्ट कार्य करने जिले के अन्य कई अधिकारियों व कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।