पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादलों में छिपा सूरज, सर्द हवा की सिहरन

बादलों में छिपा सूरज, सर्द हवा की सिहरन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर . सर्द हवा चलने से शनिवार के तापमान में अप्रत्याशित गिरावट आई। अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को यह 18 डिग्री था। इसमें 3.9 डिग्री की गिरावट रही। सुबह से सर्द हवा ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। शाम तक राहत नहीं मिली। बादलों ने दिनभर डेरा डाले रखा। सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। शनिवार का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा। सर्द हवा चलने के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़ों में दिखे। शीतलहर कंपकंपाती रही।